चितावर में दीप जलाने के अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत चितावर में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी और रंगोलियों से पूरा गांव जगमगा उठा। गांव का नजारा ऐसा था मानो समय से पहले दीपावली आ गई हो। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के जीवन को संवारने का काम किया है। उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। ग्रामीणों द्वारा प्रज्वलित किए गए प्रत्येक दीप के माध्यम से प्रधानमंत्री को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। अभियान समाज में समरसता और विकास की नई चेतना ला रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सरपंच इंद्राणी देवा सिंगरौल की अगुवाई में पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया। क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने ग्राम पंचायत चितावर के लिए कुल 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण और सुविधा के लिए 6 लाख रुपये की लागत से टेबल-कुर्सी निर्माण तथा गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5 लाख रुपये शामिल है। सरपंच इंद्राणी देवा सिंगरौल ने अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, जसंतोष कौशिक, विशाल सिंह, वरुण सिंह, अम्बिका साहू, रामकुमार निर्मलकर, कृष्ण कुमार साहू, गुलजीत खुराना, राज कश्यप, दीपक रजक, एसडीएम नितिन तिवारी, तहसीलदार शशांक शेखर, सीईओ सत्यव्रत तिवारी सहित बालाराम सिंगरौल, सीताराम सिंगरौल, चिंताराम सिंगरौल, रतनलाल सिंगरौल, सुखनंदन सिंगरौल, नाथुराम सिंगरौल, कृष्ण कुमार कौशिक, कौशल साहू, गणेशराम यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top