Deva Singroul Image

देवा सिंगरौल

नमस्कार, मैं देवा सिंगरौल — पूरा नाम सुखदेव प्रसाद सिंगरौल पिता स्वर्गीय श्री चमरू राम सिंगरौल और लोग मुझे देवा के नाम से जानते हैं ग्राम चितावर का एक साधारण किसान परिवार का बेटा, जो आज इस गांव की सेवा में 10 साल (2 पंचवर्षी) सरपंच रहने के बाद अभी भी तीसरे कार्यकाल में भी सरपंच प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हूं। मेरी धर्मपत्नी श्रीमती इंद्राणी सिंगरौल जो वर्तमान में इस ग्राम की सरपंच के रूप में कार्यरत हैं, मेरी माता श्री श्रीमति धनमती सिंगरौल (गृहणी) मेरे बड़े भैया श्री सुखनंदन सिंगरौल (पंचायत सचिव) एवं मेरी भाभी श्रीमती पुनीता सिंगरौल गृहणी एवं (स्वास्थ्य मितानिन)

जन्म एवं शिक्षा
मेरा जन्म 7 मई 1989 को छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले से लगभग 30किलोमीटर दूर तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चितावर में हुआ। मैंने अपनी प्राथमिक की शिक्षा गृह ग्राम में ही प्राप्त किया तथा पूर्व माध्यमिक की शिक्षा गांव से 3 किलोमीटर दूर गिरधौना से प्राप्त किया । उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक की शिक्षा तखतपुर से प्राप्त की।

आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए मैंने बी.ए. और समाजशास्त्र विषय में एम.ए. की डिग्री जिला मुख्यालय बिलासपुर से हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ हमेशा से कृषि कार्य और जनसेवा ही मेरी मुख्य जीवनशैली रहे हैं।

राजनीति एवं जनसेवा
प्रथम बार चुनाव -04 फरवरी  2015 को ग्राम पंचायत चितावर के सरपंच प्रत्याशी के रूप में लड़ा ! राजनीति में आने की कभी कोई पहले से योजना नहीं थी — मेरे घर वालो का या मेरे पिता जी का किसी का भी विचार नहीं था राजनीती में जाने का हमेशा से मना किया गया मुझे लेकिन कुछः परिस्थितियाँ आ जाती है ज़िन्दगी में जिसके वजह से हमें उस रास्ते पर भी चलना पड़ जाता है जिसमे हमें मना किया जाता है इसी तरह मैं भी आ गया राजनीती में पहली बार चुनाव लड़ने।

4 फरवरी 2015 — यह तारीख मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। जब चुनाव परिणाम आया, तो गांव के 80% वोट मेरे पक्ष में पड़े। उसी दिन से मैं अपने समस्त ग्रामवासियों का ऋणी हो गया — यह जिम्मेदारी और भरोसा आज तक मुझे हर दिन आगे बढ़ने की ताकत देता है।

पूरा पढ़ें

ग्राम पंचायत चितावर

ग्राम पंचायत चितावर से जुड़े मूल आंकड़े और जानकारी।

कार्य विवरण

ग्राम पंचायत चितावर में सरपंच श्री देवा सिंगरौल जी द्वारा पूर्ण हुए विकास कार्यों की सूची — हर कार्य की फोटो सहित जानकारी।

Pey-jal-vyavastha

हर घर जल मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत चितावर में सभी घरों तक पेय जल की व्यवस्था

CC-road-nirmaan

ग्राम पंचायत चितावर में हर घर तक सीसी रोड पहुचने की ज़िम्मेदारी पूर्ण

15 august

ग्राम पंचायत चितावर कार्यालय में 15 अगस्त मनाते हुए ग्रामवासी एवं पंचगड़

Talab Saundarikaran

ग्राम चितावर तालाब सौंदर्यीकरण एवं मध्य में स्वामी श्री लक्ष्मीनारायण भगवान जी का मंदिर निर्माण (जिसे अब देव सरोवर के नाम से जाना जाता है)

Mukitdhaam Nirmaan

ग्राम पंचायत चितावर में मुक्तिधाम निर्माण ताकि मृत आत्मा एवं परिवारजनों को सही जगह एवं सुविधाएं प्राप्त हो सके

apshisht kachra prabandhan

ठोस एवं तरल अपशिष्ट कचरा प्रबंध क्योंकि स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है

गैलरी (फोटो व वीडियो)

गाँव के आयोजनों, विकास कार्यों, अखबारों और ग्राम सभा की झलकियां।

chitawar img 1 chitawar img 2 chitawar img 3 ग्राम पंचायत चितावर में महिला स्व-सहायता समूह की माताओं एवं बहनों द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान करते हुए chitawar img 5 chitawar img 6
संपर्क करें

संपर्क विवरण

ग्राम पंचायत चितावर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों पर संपर्क करें।

📍

पंचायत भवन का पता

ग्राम पंचायत चितावर कार्यालय, प्राइमरी स्कूल के सामने, तहसील तखतपुर, जिला बिलासपुर

🕐

कार्यालय समय

सोमवार–शनिवार, सुबह 10 बजे – शाम 5 बजे

📞

फोन / व्हाट्सएप

+91 8889846887

✉️
शिकायत / सुझाव

अपनी बात हम तक पहुँचाएँ

किसी समस्या, शिकायत, सुझाव या पंचायत से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिया गया फॉर्म भरें।

आपकी शिकायत / सुझाव सफलतापूर्वक भेज दिया गया है।
Scroll to Top